पाकिस्तान में शिया मुसलमानों की टार्गेट किलिंग के विरोध में शिया समुदाय ने लाहौर में विशाल प्रदर्शन किया है।यह प्रदर्शन पाकिस्तान के सबसे बड़े शिया संगठन मजलिसे वहदते मुसलेमीन की ओर से आयोजित किया गया था। प्रदर्शनकारियों ने सत्ताईस फ़रवरी को कराची में प्रख्यात शिया स्कॉलर अल्लामा तक़ी हादी नक़वी सहित शिया मुसलमानों की टार्गेट किलिंग की निंदा की। प्रदर्शनकारियों ने इसी तरह पूरे मुल्क में शिया मुसलमानों की जान की रक्षा करने में नाकामी के कारण सरकार की भी आलोचना की। पाकिस्तान में शिया नेताओं का कहना है कि सरकार को टार्गेट किलिंग करने वालों से बातचीत करने के बजाए लोगों की जान की रक्षा के लिए गंभीर प्रयास करना चाहिए।
1 मार्च 2014 - 20:30
समाचार कोड: 510534
पाकिस्तान में शिया मुसलमानों की टार्गेट किलिंग के विरोध में शिया समुदाय ने लाहौर में विशाल प्रदर्शन किया है।